आसरा संस्था ने गोबरघुसी में विश्व बुजुर्ग दिवस पर बुजुर्गों को किया सम्मानित

Patamda : पटमदा प्रखंड की गोबरघुसी पंचायत के काशीडीह स्थित आसरा संस्था के कार्यालय में मंगलवार को विश्व बुजुर्ग दिवस मनाया गया। इस दौरान संस्था के निदेशक सुभोजित साहू ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे 25 बुजुर्ग महिला व पुरुषों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
मौके पर सुभोजित साहू ने कहा कि आसरा संस्था में हर साल विश्व बुजुर्ग दिवस मनाया जाता है और क्षेत्र के वृद्धजनों को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संसार के वृद्धों एवं प्रौढ़ों को सम्मान देने के अलावा उनकी वर्तमान समस्याओं के बारे में जनमानस में जागरूकता बढ़ाना है। मौके पर संस्था के स्टेट हेड सत्यजीत कुमार, मंजू दत्त व श्रीचरण माझी आदि उपस्थित थे।





