एसएस प्लस टू हाई स्कूल में एआई स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला आयोजित
Patamda : एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में आईसेक्ट की कौशल विकास यात्रा 2025 के तहत कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए एआई स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों और रोजगारोन्मुख कौशल से जोड़ना था। कार्यशाला में राज्य प्रतिनिधि के रूप में अनिल कुमार महतो, तौहीद आलम और आर्यन कुमार सिन्हा ने भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को एआई, एआर/वीआर और डिजिटल स्किल्स से संबंधित जानकारियां दीं। वक्ताओं ने बताया कि आने वाले समय में एआई आधारित कौशल युवाओं के लिए रोजगार और करियर के नए अवसर खोलेंगे।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने विद्यार्थियों को स्किल डेवलपमेंट कोर्स से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के युग की आवश्यकता है — इसका सही उपयोग युवाओं को भविष्य में सक्षम और आत्मनिर्भर बना सकता है।” कार्यशाला में व्यावसायिक कोर्स के शिक्षक राजीव महतो एवं रिंकी कुमारी सहित कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक एआई स्किल डेवलपमेंट कोर्स के प्रति रुचि दिखाई।





