आजसू कार्यकर्ताओं ने किया निर्मल दा को याद, रैली में हुए शामिल

Patamda: आजसू पार्टी के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अजीत महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को वीर शहीद निर्मल महतो के 38वें शहादत दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटमदा के रांगाटांड़ स्थित निर्मल महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर आजसू पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण महतो, सरकार महतो, केदारनाथ महतो, भक्त कुंभकार, तुलसी महतो व रवि गोप समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसके बाद बेलटांड़ चौक से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता जमशेदपुर रवाना हुए और उलियान स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात तुलसी भवन में आयोजित मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो के कार्यक्रम में शामिल हुए।





