प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने के मामले में 9 साल बाद सभी आरोपी हुए बरी
चाईबासा में बुधवार को बरी होने के बाद पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां व अन्य।
Jamshedpur: 24 अपैल 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन पर काला झंडा दिखाने के मामले में बुधवार को विशेष न्यायालय एमपी-एमएल कोर्ट सुप्रिया रानी तिग्गा के न्यायालय ने केस संख्या 111/2016, धारा- 143/341/342/353/290/506 में आरोपी बनाए गए सभी नेताओं को बरी कर दिया गया है।
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां, झारखंड आंदोलनकारी नेता हरमोहन महतो, पूर्वी सिंहभूम के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविन्द्र झा, जमशेदपुर लोकसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी प्रणव महतो, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता दिनेश महतो, प्रभात मिश्र एवं मनोज सिंह समेत सभी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। सभी नेताओं ने न्याय प्रक्रिया के तहत न्याय मिलने पर न्यायालय का आभार प्रकट किया।





