देवघर में वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, विजेता बनी सीएसी श्रीघुटू की टीम

Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र के देवघर गांव में हर साल की भांति इस साल भी एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पीआरएमएफ देवघर की ओर से 16 टीमों के बीच आयोजित टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता सह जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में सुबोध गौड़ शामिल हुए। पिंटू दत्ता ने कहा कि अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने के लिए खेल बहुत जरूरी है और उसके लिए अनुशासन का पालन भी जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा पर भी ध्यान देने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सुबोध गौड़ ने कहा कि आज के युवा अगर खेल के प्रति समर्पित रहें तो समाज और राज्य दोनों की दिशा बदल सकती है। फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, यह अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की शिक्षा देता है। ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखकर सकारात्मक ऊर्जा की ओर ले जाते हैं। उन्होंने पीआरएमएफ देवघर को इस आयोजन के लिए बधाई दी।
फाइनल मैच सीएसी श्रीघुटु व ड्रैगन एफसी के बीच खेला गया। जिसमें विजेता सीएसी श्रीघुटु को 40 हजार, उप विजेता ड्रैगन एफसी को 30 हजार, तीसरे स्थान पर रही एमएबीएचए एफसी व चौथे नंबर पर रही पोखारी एफसी को कमेटी की ओर से 10-10 हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्जुन सोरेन, छोटू सोरेन, निखिल बास्के, अमन सोरेन, बाबलू सोरेन, शेखर मुर्मू, रोहित मुर्मू, सुधीर सोरेन, रवि धोरा, प्रधान महतो, प्रेम कुंडू, विजय पाठक व पिथो सोरेन आदि उपस्थित थे।





