सोनारी गुरुद्वारा में आयोजित नगर कीर्तन में सम्मानित हुए आस्तिक महतो
Jamshedpur: खालसा पंथ के संस्थापक गुरुगोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व पर सोनारी गुरुद्वारा में शनिवार को आयोजित नगर कीर्तन कार्यक्रम में जमशेदपुर के समाजसेवी आस्तिक महतो अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्हें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलबीर सिंह गिल ने पगड़ी पहनाकर व गुरुगोविंद सिंह की तस्वीर भेंट करते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर आस्तिक महतो ने देशवासियों के लिए गुरुद्वारा में प्रार्थना की। इस दौरान उनके मनोज सिंह व अशोक महतो भी थे।





