बीएसएनएल कप में बांगुड़दा ने काश्मार और माचा ने भूला को हराया
Patamda: बीएसएनएल क्रिकेट टीम द्वारा पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा क्रिकेट मैदान में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन 8 टीमों के बीच मैच खेला गया। द्वितीय राउंड के मैच में बांगुड़दा ने काश्मार को और माचा ने भूला को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
कश्मार टीम से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुमित को जबकि भूला टीम से मैन ऑफ द मैच पियूष दत्ता को चुना गया। रविवार को दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दूसरे दिन आयोजन को सफल बनाने में इंद्रजीत दत्ता, मृणाल गोराई, राकेश महतो, अमित सिंह, मनोज कर्मकार, भक्तरंजन गोराई, सुजीत गोराई व रवि सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।





