प्रार्थना सभा के दौरान बांगुड़दा हाई स्कूल की छात्रा हुई बेहोश, अस्पताल में भर्ती
Patamda : पटमदा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू आदिवासी हाई स्कूल बांगुड़दा में शुक्रवार की सुबह 9 बजे प्रार्थना सभा के दौरान 9वीं की छात्रा अष्टमी महतो (कुमीर गांव निवासी) बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर उपस्थित स्कूल के प्राचार्य सुजीत कुमार सेठ समेत अन्य शिक्षक- शिक्षिकाओं ने छात्रा को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पटमदा पहुंचाया।
अस्पताल में उसे स्लाइन एवं इंजेक्शन देने के एक घंटे के बाद होश आया। छात्रा से पूछने पर बताया कि प्रार्थना सभा के दौरान उसे काफी कमजोरी महसूस हो रही थी, इसके बाद सिर पर चक्कर आने से वह जमीन पर गिर पड़ी। अस्पताल में छात्रा का इलाज जारी है एवं फिलहाल स्वस्थ है।





