बेलटांड़ में गणेश पूजा पंडाल को लेकर हुआ भूमि पूजन
Patamda: युवा सांस्कृतिक मंच पटमदा के बैनर तले लावा के बेलटांड़ चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा पंडाल के निर्माण हेतु रविवार को कमेटी की ओर से भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर पुरोहित के रूप में आशीष दास ने विधिवत पूजा अर्चना की।
मौके पर कमेटी के विश्वामित्र दास, परमेश्वर गोप, उपेन महतो, राहुल महतो, अजय मंडल, विलास महतो, स्वपन महतो, प्रताप महतो, सनातन रजक एवं अन्य सदस्यगण मौजूद थे।





