भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची माधवपुर, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता विमल बैठा का स्वागत
Patamda : भाजपा की परिवर्तन यात्रा बुधवार को बोड़ाम प्रखंड के माधवपुर गांव पहुंचने पर दर्जनों ग्रामीणों ने मुखिया शत्रुघ्न सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विमल बैठा का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
भाजपा नेता ने बताया कि गांव में जिस तरह लोगों का रुझान देखने को मिल रहा है। इससे साफ है कि इस बार झारखंड में भ्रष्ट सरकार की परिवर्तन निश्चित है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव पूर्व किए एक भी वादा पूरा नहीं किया। राज्य के बेरोजगार युवा आज भी रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। भाजपा नेता ने बताया कि पिछले दिनों बोंटा-सातनाला- माधवपुर सड़क निर्माण में हुए भूमि अधिग्रहण की बकाया राशि ग्रामीणों को भू- अर्जन विभाग से मिलने से भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के बीच गोगो दीदी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को फार्म भरने की अपील की।
मौके पर मुखिया शत्रुघ्न सिंह, हिमांशु रजवाड़, फुलपरी रजवाड़, संजय रुहिदास, भूपेश दत्त, गणेश दास, बुद्धेश्वर महतो, दीपक दास, अरुण महतो, संतोष महतो, अनाथ महतो, कैलाश महतो व सतीश महतो आदि उपस्थित थे।