बोड़ाम में रक्तदान शिविर आयोजित, 56 यूनिट रक्त संग्रहित
Patamda: बोड़ाम में शुक्रवार को विवेकानंद विद्यापीठ तथा आनंदम पाठ चक्र के संस्थापक अल्पना भट्टाचार्य के पति स्व दिलीप कुमार भट्टाचार्य की पुण्यतिथि पर स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांवों से पहुंचे 100 से अधिक लोगों ने निबंधन कराया जबकि इनमें से योग्य पाए गए 56 लोगों का ही रक्त संग्रह किया गया।
जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं विवेकानंद आदर्श सेवा समिति के सहयोग से आयोजित शिविर में रक्तदाताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्हें एक – एक हेलमेट देकर सम्मानित भी किया गया। इसमें अल्पना भट्टाचार्य ने 15, इनर व्हील क्लब जमशेदपुर पश्चिम की ओर से 15 एवं कमला होंडा, पटमदा से 9, हीरो शोरूम बोड़ाम से 10, एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन के सुब्रल राय से 5 एवं मां भाग्य टीवीएस बोड़ाम से 3 हेलमेट डोनेशन के रूप में प्राप्त हुआ था। शिविर को सफल बनाने में सांसद प्रतिनिधि शिवचरण सिंह सरदार, डॉ. तारानंद चटर्जी, गिरिजा जावेद, अभिषेक बोस, अनिल कुमार तुलस्यान, अजित सिंह सरदार, अरुण सिंह सरदार, चित्त गोप, ओमप्रकाश मोदक, दयामय बाउरी, विश्वनाथ महतो, विश्वजीत महतो व युधिष्ठिर सिंह सरदार का योगदान रहा।





