बोड़ाम पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा – कोल्ड स्टोरेज की मांग पर होगा आंदोलन
कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, ली समस्याओं की जानकारी
Patamda : बोड़ाम प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष डाॅ. मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि प्रखंड के पदाधिकारियों ने जो भी जनसमस्याओं को रखा है उसके समाधान हेतु पार्टी की ओर से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला कांग्रेस समस्याओं के समाधान के लिए आप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।
उन्होंने कहा कि चांडिल डैम का निर्माण सिंचाई कार्य के लिए हुआ था, लेकिन बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड के किसान अभी भी सिंचाई व्यवस्था से वंचित हैं। इस पर योजनाबद्ध तरह से आंदोलन होगा। बोड़ाम में कोल्ड स्टोरेज बनाना होगा, बोड़ाम की जमीन का ऑनलाइन नहीं किया जा रहा है। सभी पीड़ित लोगों का आवेदन प्रखंड कांग्रेस कमिटी तक पहुंचाएं, इसे आंदोलन के माध्यम से सरकार के पदाधिकारी से बात होगी। उन्होंने कहा कि घूस मांगने वाले अधिकारी का नाम और सूची तैयार करें। सड़क, पानी, बिजली की समस्या पर भी संज्ञान लूंगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक कुमार सिंह, प्रदेश सचिव खगेन चन्द्र महतो, किशन लाल महतो, शफी अहमद खान, सलीम खान, संजय सिंह आजाद, अमित श्रीवास्तव, नलिनी कुमारी, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष शिशुलाल महतो, सुधांशु महतो, बलराम महतो, चितरंजन महतो, कार्तिक चन्द्र महतो, चन्द्रमोहन महतो, सुधांशू मंडल, सुभाष चंद्र महतो व विपुल महतो आदि मौजूद थे। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बोड़ाम सीओ रंजीत रंजन से मिलकर विस्तृत चर्चा की एवं समस्याओं के समाधान की मांग की।