माकपा ने बोड़ाम में जलाईं संविधान संशोधन बिल की प्रतियां
Patamda: माकपा किसान सभा की बोड़ाम लोकल कमेटी की ओर से शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संविधान संशोधन बिल 2025 की प्रतियां जलाईं गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद माकपा किसान सभा के जिला अध्यक्ष लोटन दास ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संविधान संशोधन बिल लाकर विपक्षी दलों की सरकार को अस्थिर करने की साजिश है। यह लोकतंत्र के लिए घातक साबित होने वाला है।
उन्होंने कहा कि माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा बिल की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर लोकल सचिव गुरुपद महतो, डोमन महतो, निरंजन रूहिदास, सत्येन टुडू, सस्ता वाला महतो, तरणी महतो, बंकिम महतो, गौतम महतो, माणिक महतो, आनंद महतो व नियति महतो आदि मौजूद थे।





