डुमरिया में आयोजित बासंती पूजा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने लिया आशीर्वाद
Dumariya: डुमरिया प्रखंड के करनसाई में शनिवार को महाष्टमी पूजा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों महिलाओं ने उपवास रखा कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना की। सार्वजनिक बसंती पूजा कमिटी के सदस्यों ने बारी-बारी से पूजा कराने में व्रतियों का सहयोग किया। पूजा के उपरांत सभी व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भोजन का प्रबंध किया गया था। साथ ही शरबत और पेयजल की व्यवस्था भी कमिटी की ओर से किया गया।
महाष्टमी पूजा में पोटका विधायक संजीव सरदार भी उपस्थित हुए। विधायक ने विधिवत पूजा अर्चना किया व क्षेत्र के खुशहाली और विकास की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि माता के आशीर्वाद से क्षेत्र के लोगों के समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। पूजा के उपरांत विधायक ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, जयपाल सिंह मुर्मू, भगत बास्के, उदय मुर्मू, अर्जुन मुर्मू, भगत हांसदा, काजमान सिंह सरदार, बसंती पूजा कमिटी के अध्यक्ष उदय पति, रमाकांत पानी, प्रणव किशोर कवि, दीपक पति, प्रहलाद पति, देवांशू पानी, विजय पति, अरुन पति, जगबंधु पति, दिनेश पति, लालमोहन गोप समेत ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित थे।