पटमदा में दी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, उमड़े श्रद्धालु

Patamda: पटमदा के बेलटांड़ स्थित रहरगाड़िया एवं पटमदा बाजार के छोटा बांध तालाब में सोमवार को शाम करीब 5 बजे छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर प्रणाम किया। बेलटांड़ स्थित छठ घाट में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। छठ पूजा समिति द्वारा अपने स्तर से इस बार छठ घाट, चेंजिंग रूम, लाइटिंग आदि की बेहतर व्यवस्था की गई है।

मौके पर पटमदा के जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत, पूजा समिति के विजय कुमार पंडित, अजय कुमार सिंह, गोपाल कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, अवधेश उपाध्याय, शिवकुमार साव, गौतम कुमार पांडेय, दिलीप कुमार सिंह, राजेश कुमार ठाकुर, भरत साहू, अंब्रेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता जीतुलाल मुर्मू, विनोद कुमार सिन्हा व राधारमण दास आदि मौजूद थे।





