पटमदा में आयोजित ग्राम प्रधान संघ की बैठक में नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो विषय पर चर्चा

Patamda: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पूर्वी सिंहभूम की ओर से सोमवार को पटमदा के अंचल सभागार में आयोजित ग्राम प्रधान संघ की मासिक बैठक में नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो विषय पर चर्चा की गई। बृंदावन दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित ग्राम प्रधानों ने संकल्प लिया कि अपने -अपने गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा।
अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने कहा कि राज्य सरकार ने पेसा कानून को लागू करके ग्राम सभा को मजबूती प्रदान की है अब उसका सदुपयोग करते हुए गांवों में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने कहा कि गांवों में शराब, तम्बाकू उत्पादों समेत अन्य मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को जागरूक करें ताकि नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके। उन्होंने इसकी सफलता के लिए महिला संगठनों की मदद लेने की सलाह दी। कार्यक्रम को बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, डालसा के पीएलवी शिव शंकर महतो, नंद रजक, ग्राम प्रधान बृंदावन दास, मृत्युंजय महतो, बगला किंकर मिश्रा, सुधीर चंद्र माझी, फूलचांद महतो व संदीप कुमार मिश्रा ने भी संबोधित किया। ग्राम प्रधानों ने मकर संक्रांति के पूर्व बकाया मानदेय के भुगतान की मांग अंचलाधिकारी से की। मौके पर ग्राम प्रधान मदन मोहन महतो, किंकर महतो, सुनील कुमार महतो, रथू महतो, नवीन सिंह, बाघाम्बर सिंह, तिलक सिंह, भरत बेसरा, टीकाराम मुर्मू, खगेंद्र नाथ टुडू, योगेन्द्र सिंह, चंदन सिंह व दोलगोविंद सिंह आदि मौजूद थे।





