पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार की माताजी नीला सरकार की याद में मरीजों में फल वितरण
Jamshedpur: टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने अपनी मां को खोने के छठे दिन, पूरे परिवार संग जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित एमटीएमएच कैंसर अस्पताल के ठीक बगल में स्थित रेस्ट हाउस में पहुंचकर वहां रह रहे मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फलों का वितरण किया।
इस संबंध में अरिजीत सरकार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य रहा सिर्फ और सिर्फ मां के बताए रास्ते पर चल निरंतर मानव सेवा को जारी रखना। ऐसे ही मानव कल्याणकारी कार्य के जरिए स्वर्गीया नीला सरकार को अर्पण हुआ भावभीनी श्रद्धांजलि। परिवार के सदस्यों में उपस्थित रहे अभिजीत सरकार, अरिजीत सरकार, पुत्रवधू वैशाखी सरकार व स्नेहा सरकार, पोती अनामिका सरकार, पोता अनिरुद्ध सरकार, रंजित सरकार, टीम पीएसएफ से रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई व किशोर साहू।





