पटमदा सीएचसी में लगा जिला स्तरीय मिर्गी रोग जांच शिविर, 6 प्रखंडों के 250 मरीजों ने उठाया लाभ
पटमदा सीएचसी में एक मरीज की चिकित्सा करतीं डॉ. ममता भूषण सिंह।
Patamda: उल्लास परियोजना के तहत जिला स्तरीय मिर्गी रोग जांच शिविर का आयोजन गुरुवार को पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल में किया गया। दो दिवसीय शिविर के पहले दिन पटमदा, गोलमुरी सह जुगसलाई, जमशेदपुर शहरी, मुसाबनी एवं डुमरिया प्रखंड से आए करीब 250 मिर्गी मरीजों ने लाभ उठाया। इसमें एम्स दिल्ली से आईं डॉ. ममता भूषण सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिले से डॉ. महेश हेंब्रम, डॉ. भेगान हेंब्रम, डॉ. विकास मार्डी, डॉ. बीआरके सिन्हा, डॉ. सुकांत सीट व डॉ. बीबी गिरी ने मरीजों की जांच की।

शिविर को सफल बनाने में जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रंजीत पांडा, पटमदा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरके सिंह, डॉ. सौरव मल्लिक, डॉ. निगार तरन्नुम, डॉ. आरती पांडेय, डॉ. दीक्षा सिंघल, डॉ. सोमेन कुमार दत्त, डॉ. मोहम्मद शाहबाज अहमद के अलावा प्रधान सहायक आनंद सिंह, सरोज मंडल, भास्कर माहली, सुगदा मुर्मू, विप्लव दत्त, सभी सीएचओ, सुरेश एमपीडब्ल्यू, सहिया साथी व सहिया कर्मी ने सराहनीय योगदान दिया। शुक्रवार को बहरागोड़ा, घाटशिला, धालभूमगढ़ व चाकुलिया प्रखंड के मरीजों के लिए शिविर का आयोजन होगा। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पूरे जिले में 400 से अधिक मिर्गी के मरीज सहिया के माध्यम से चिन्हित किए गए थे उनमें से 250 मरीजों की चिकित्सा आज की गई। शुक्रवार को भी चार प्रखंडों के लिए शिविर का आयोजन होगा।






