डुमरिया में फेंगल तूफान के असर से दिनभर हुई हल्की बारिश, गिरा तापमान
Dumaria: डुमरिया क्षेत्र मे चक्रवाती तूफान फेंगल के असर से दिनभर हल्की बारिश होती रही। जिससे तापमान में गिरावट आई है। तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हो रही है। अधिकतर फसल कटनी के लिए तैयार है। कई किसान धान कटनी भी कर चुके हैं। वैसे किसानों को अधिक क्षति पंहुचने की संभावना है।
शुक्रवार की रात से लगातार हल्की बारिश के कारण खेतों मे पानी जम गया है। पुनासीबाद गांव के किसान साकला मुर्मू ने बताया कि खड़ी फसल से ज्यादा काटे गए धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। ज्यादा दिन पड़े रहने से अंकुरित होने का खतरा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक फेंगल का असर रह सकता है। ऐसे मे किसानों के धान को भारी क्षति पहुंचेगी।