धूसरा में अष्टम प्रहर राधा गोविंद नाम संकीर्तन, उमड़े श्रद्धालु

Patamda : पटमदा के धूसरा स्थित श्री श्री सार्वजनिक राधा गोविंद मंदिर (प्रसन्न किरण आश्रम) में स्थानीय कमेटी की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टम प्रहर राधा गोविंद जीउ नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। राधा गोविंद अष्टम प्रहर कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को किया गया है, जो शुक्रवार की सुबह घट विसर्जन के साथ समाप्त होगा।
कार्यक्रम में 6 कीर्तन मंडली शामिल हुए हैं जिसमें पश्चिम बंगाल के युधिष्ठिर दास, पवित्र महतो, महादेव महतो, सुधीर चंद्र गोस्वामी, सत्यवान गोस्वामी का कीर्तन मंडली दल है। गांव की कुंवारी कन्याओं द्वारा 5 नवंबर की सुबह गांव के तालाब से कलश यात्रा निकाली गई और कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम को लेकर आसपास लाइट की सज्जा की गई है। कमेटी द्वारा भक्तों के लिए दो पहर भोग की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया सह ग्राम प्रधान गंगाधर सिंह, शंकर सिंह, दुर्गा प्रसाद बेदिया, प्राणकृष्ण सिंह, गणेश, सुफल सिंह, तरणी सिंह, हरिहर सिंह, गिरधारी सिंह, गणेश सिंह व रविंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।





