बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय में रोजगार मेला 7 को, प्रचार अभियान तेज
Patamda: झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की पहल पर बोड़ाम प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय इंटरनेशनल बैच (दुबई प्लेसमेंट) के लिए नामांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) किकू महतो की ओर से करीब एक सप्ताह पूर्व से तैयारी की जा रही है। इसके लिए सभी 12 पंचायतों के मुखिया, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका एवं जेएसएलपीएस से जुड़े कर्मचारियों को सूचित की गई है। शिविर में 18 से 32 वर्ष की आयु वर्ग के युवक – युवतियों से भाग लेने की अपील की गई है।
बीडीओ किकू महतो ने बताया कि इंटरनेशनल और डोमेस्टिक बैच में रोजगार के लिए नामांकन शिविर का आयोजन किया गया है जो भी युवक या युवतियां रोजगार करना चाहते हैं और अपने भविष्य को बेहतर बनाना चाहते हैं वे 7 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बोड़ाम प्रखंड कार्यालय में आकर अपना नामांकन करवा सकते हैं। इसके लिए योग्यता 8 वीं से 12 वीं पास, आयु सीमा 18 से 32 वर्ष है। आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज एक कॉपी फोटो की जरूरत है। विस्तृत जानकारी एवं नामांकन के लिए संपर्क नंबर जारी की गई है – 6207901414





