सासांगडीह में हूल दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता, पलाशबनी की टीम बनी चैंपियन

Patamda: बोड़ाम प्रखंड की पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत वीर शहीद सिदो – कान्हु सरना सुसार गांवता सासांगडीह चौक में सोमवार को हूल दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पलाशबनी की टीम ने पेनाल्टी शूट आउट में 5-1 से रॉयल हंटर को हराकर खिताब जीत लिया।
विजेता पलाशबनी को 30 हजार, उपविजेता रॉयल हंटर को 22 हजार, तृतीय संथाल क्लब मिर्जाडीह और चतुर्थ सासांगडीह दोनों टीमों को 15 -15 हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया अजब सिंह, बोड़ाम प्रखंड के जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चन्द्र महतो, जलन मार्डी, शिक्षक आदित्य सिंह, मकर हेंब्रम, सुकदेव बेसरा व नकुल मांडी आदि उपस्थित थे।





