ओलचिकी लिपि के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल
Gurabanda : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड की बालिजुड़ी पंचायत अंतर्गत बेनागाड़ीया में ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने फुटबॉल टूर्नामेंट व सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति देने वाले दलों को पुरस्कृत किया।
पंडित रघुनाथ मुर्मू एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ओल गुरु पंडित रघुनाथ मुर्मू की 43 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। विधायक समीर कुमार मोहंती ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। आदिवासी संस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। फाइनल मैच में टुडू एफसी की टीम मेजिक एफसी को हराकर विजेता बनी। विजेता टीम को 25 हजार और उप विजेता टीम को 17 हजार नकद और ट्राफी विधायक के हाथों दिया गया।
इस अवसर पर पाता नाच, दासाय नाच, दोंगेड़ नाच, करम नाच का आयोजन किया भी गया था।
मौके पर बहरागोड़ा के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, साकिला हेंब्रम, आंगारपाड़ा पंचायत के मुखिया सलमा किस्कू , विनोद कुमार बागाल, साहेब राम सोरेन, मेघराय हेंब्रम, सुराई हेंब्रम, भागीरथी मुर्मू, आयोजन कमिटी के राजगोपाल हेंब्रम, बिरसा मुर्मू, भागिरथी मांडी, सुनाराम सोरेन, अनिल कुमार बेरा, अजय बेरा, बादल मांडी, गोपेश्वर मुर्मू व सुखलाल हेंब्रम आदि उपस्थित थे।