वन विभाग ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अलकतरा फैक्ट्री का बाउंड्री वाल किया ध्वस्त

Patamda: वन विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह से वन विभाग का बुलडोजर बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह स्थित एसटीपी लिमिटेड (अलकतरा फैक्ट्री) पहुंचा और अतिक्रमण की जद में आने वाले बाउंड्री वाल एवं एक गार्ड रूम को जमींदोज कर दिया गया।
गौरतलब हो कि पिछले दिनों अलकतरा फैक्ट्री में टैंक ब्लास्ट होने के बाद से प्रशासन के आदेश पर कंपनी में कामकाज ठप है।





