फूड प्वाइजनिंग से कस्तूरबा की चार छात्राएं बीमार, एमजीएम में भर्ती
Patamda: पटमदा के बांगुड़दा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की चार छात्राएं फूड प्वाइजनिंग के कारण बीमार हो गई हैं। सोमवार को सुबह विद्यालय की वार्डन ने चारों छात्राओं को पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां लगातार उल्टियां करने पर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। विद्यालय की वार्डन की ओर से सभी बीमार छात्राओं के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
इस संबंध में लोवाडीह निवासी एक छात्रा के पिता ने बताया कि भोजन में कोई जहरीला पदार्थ गिरने की वजह से बीमार पड़ने की सूचना मिली है अभी सूचना मिलने पर एमजीएम अस्पताल के लिए निकले हैं। मरीजों में पूर्णिमा महतो, दयावती प्रमाणिक, अष्टमी महतो व प्रियंका महतो शामिल हैं।





