पूर्वी सिंहभूम के 187 अभ्यर्थियों को स्वास्थ मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सौंपा नियुक्ति पत्र, अब लावजोड़ा, घोड़ाबांधा व आसनबनी पीएचसी में भी प्रसव गृह की सुविधा

Jamshedpur: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पूर्वी सिंहभूम जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पर चयनित 187 अभ्यर्थियों को जिला स्तरीय समारोह में सोमवार को नियुक्ति पत्र सौंपा। सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित समारोह में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रोजगार को लेकर संवेदनशील है और सभी विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।


