जनाक्रोश महारैली में शामिल हुए पटमदा के सैकड़ों आदिवासी

Patamda: कुड़मी समुदाय की एसटी सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में जमशेदपुर डीसी कार्यालय में आहूत जनाक्रोश महारैली में भाग लेने के लिए गुरुवार को पटमदा व बोड़ाम प्रखंड से सैकड़ों आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। विभिन्न गांवों से दर्जनों वाहनों में सवार होकर भूमिज, माझी, हो, उरांव, सबर आदि जनजाति से जुड़े महिला व पुरुष पारंपरिक भेषभूषा व हथियार लेकर गाजेबाजे के साथ नारेबाजी करते हुए जमशेदपुर के लिए रवाना हुए।

इस दौरान लोगों ने केंद्र सरकार होश में आओ, आदिवासियों का शोषण करना बंद करो, कुड़मी को आदिवासी की सूची में शामिल करना बंद करो, पेसा कानून को जल्द से जल्द लागू करो आदि नारे लगाए। इसमें मुख्य रूप से पारगना कमला कांत मुर्मू, जितुलाल मुर्मू, दिवाकर टुडू, अमर सिंह सरदार, भक्तरंजन भूमिज, महेंद्र लाया, भूपेन सिंह, हरिहर टुडू, शत्रुघ्न सिंह, चंद्रमोहन सिंह, दिलीप सिंह, सिजेन हेम्ब्रम व जितेन मुर्मू समेत अन्य कई लोग शामिल थे।





