जयराम महतो ने बोड़ाम में किया प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन, कहा-शहीद भगत सिंह के विचारों को आत्मसात कर आवाज बुलंद करने जरूरत
Patamda: रविवार को शहीद दिवस के अवसर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने बोड़ाम में पार्टी के स्थायी प्रखंड कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि आज शहीद- ए -आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान का दिन है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के शरीर का अंत हुआ है लेकिन उनके विचार आज भी जिंदा है, हम सब युवाओं को उनके विचारों को आत्मसात कर बोड़ाम प्रखंड के साथ-साथ में पूरे झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि भारत के लोकतंत्र की स्थापना हुए 70 वर्ष और अलग राज्य बने 25 वर्ष हो चुके हैं लेकिन आज भी राज्य के लोग मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पानी, बिजली से वंचित हैं। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट 1,45,400 करोड़ का है लेकिन जब तक इस बजट का सही तरीके से खर्च नहीं होगा तब तक कोई मायने नहीं रहेगा। इससे पूर्व के वित्तीय वर्ष के बजट का सरकार सिर्फ 65 प्रतिशत ही खर्च कर पाई है सरकार और अभी तक झारखंड के लोगों को ही परिभाषित नहीं कर पाई है। उन्होंने बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आशा रखेंगे झारखण्ड के लोग सरकार से।
सदन की बात करते हुए जयराम महतो ने कहा कि हम सदन में जनता की समस्याओं को सही तरीके से रख रहे हैं और सदन को जनता की समस्याओं से अवगत करा रहे हैं ताकि जनता की समस्याओं का समाधान हो सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जुगसलाई के पूर्व प्रत्याशी विनोद स्वांसी, देवव्रत महतो, सुभाष चन्द्र महतो, सुब्रत महतो, हांसु सहिस, रंजन गोप, नरेश सिंह, ओमप्रकाश महतो, चंदन महतो, बुद्धेश्वर महतो, सोमनाथ महतो, युधिष्ठिर महतो, फनी भूषण महतो, खेदू गोप, बलराम, गोपाल, सुजीत, फूलचंद, गणेश चंद्र, शरत चंद्र, देवाशीष, चैतन महतो, रामपद, श्यामसुंदर, मृत्युंजय, सैकत, किरीटी चंद, हरेन, गणेश चंद्र, शंभू, विजय, कृष्ण प्रसाद, भैरव, सतीश व दयासागर महतो आदि सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पूर्व सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से जयराम महतो का स्वागत किया गया। जबकि बोड़ाम बाजार स्थित वीर शहीद निर्मल महतो की मूर्ति पर उन्होंने माल्यार्पण कर नमन किया। जिला प्रवक्ता सुब्रतो महतो ने बताया कि समयाभाव के कारण पटमदा के वनडीह में आयोजित कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम को तत्काल टाल दिया गया और विधानसभा सत्र के बाद करने का पार्टी सुप्रीमो ने आश्वासन दिया।