झारखंड की थ्रोबॉल टीमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ हुई रवाना, टीम में पटमदा के खिलाड़ी भी हैं शामिल
Jamshedpur: 28 से 30। मार्च तक 32वीं सब जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल एवं 22वीं फेडरेशन कप थ्रोबॉल प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के गुरुनानक हाइयर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-06, भिलाई में आयोजित होने जा रही है। उसमें भाग लेने के लिए झारखंड की सब जूनियर (बालक एवं बालिका) तथा फेडरेशन कप के लिए क्वालीफाई करने वाली सीनियर महिला टीम गुरुवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। टीम को रवाना करते हुए झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के संयुक्त सचिव राजेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि खिलाड़ी पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लें व राज्य का नाम रोशन करें। संघ के सचिव नगीना कुमार ने कहा कि झारखंड टीम से इस वर्ष भी पदक जीतने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी अपने खेल कौशल और मेहनत से पदक जीतकर झारखंड लौटेंगे।
इस अवसर पर झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के पदाधिकारी एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के डॉ. राजेश गुप्ता, नगीना कुमार, सौरभ कुमार, देवव्रत कुमार, विजेता वर्मा, नीतीश सिंह, नीरज वर्मा, रणधीर प्रसाद, आशीष कुमार, अरुणा यादव, सुमित कुमार, अजित जयसवाल, अंशुमन राज आदि ने खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु बधाई दी है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली झारखंड टीम इस प्रकार है:
सब जूनियर (बालिका) टीम
प्रतिमा मुर्मू, चूड़ामणि टुडू, सुनिया हांसदा, गीता हांसदा, प्रमिला सोरेन, सुनीता सोरेन, मिलता टुडू, मालती सोरेन, जीरामणि हांसदा, सुनीता टुडू, अनुपमा सिंह, रमणी हांसदा, ललिता बास्के, रोशनी कुमारी व सांखी बास्के।
कोच: सुकांता कुंडू
सीनियर (महिला) टीम
प्रमिला टुडू, अनुपमा टुडू, कुनामी सोरेन, श्यामली महतो, सुमित्रा हेंब्रम, पूर्णिमा मुर्मू, निशा कुमारी, वर्षा कुमारी, रानी कुमारी, सविता कुमारी, पूजा कुमारी, खुशी कुमारी, कौशल्या कुमारी, खुशी कुमारी व सीमा हांसदा।
कोच: सुनीता महतो
सब जूनियर (बालक) टीम
फुलचांद सोरेन, त्रिलोचन सोरेन, सरकार मांडी, राकेश मुर्मू, जयदेव हांसदा, अभिषेक कुमार, करण कुमार, सिकंदर कुमार, अन्वित सिंह, आयुष सिंह, राहुल कुमार, सूर्यांश यादव, विनायक कुमार, आदित्य कुमार व मो. रेहान।
कोच: सौरभ कुमार