एमजीएम में इलाजरत कस्तुरबा विद्यालय की छात्राओं से मिले जेएलकेएम नेता
Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने एमजीएम अस्पताल पहुंचकर बीमार बच्चियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
इस संबंध में सुब्रत महतो ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को अनुशासन भंग करने के आरोप में दंडित करने की जो प्रक्रिया है, पूरी तरह गलत है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी बच्ची को 200 बार कान पकड़कर उठक बैठक कराने से उसके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ना स्वाभाविक है। उन्होंने अस्पताल में इलाजरत सभी बच्चियों एवं उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि इस मामले में जांच कराने व आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। मौके पर पटमदा प्रखंड सचिव मृत्युंजय महतो, मीडिया प्रभारी शिवशंकर महतो, भक्त महतो, उज्ज्वल कुमार महतो एवं हरेकृष्ण महतो मौजूद थे।





