जेएलकेएम ने शहीद निर्मल महतो के 38 वें शहादत दिवस पर निकाली बाइक रैली, दी श्रद्धांजलि
Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से शुक्रवार को झारखंड के मसीहा वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर पटमदा प्रखंड के रांगाटांड़ से वनडीह मोड़, काटिन चौक होते हुए माहलीपाड़ा-कमलपुर तक बाइक रैली निकाली गई एवं निर्मल दा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। सभी कार्यकर्ताओं ने रैली में वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहे का नारा लगा उन्हें याद किया।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, जिला प्रवक्ता फनी महतो, जिला महामंत्री अजित महतो, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अनिल बास्के, प्रताप महतो, मृत्युंजय महतो, श्याम सुंदर महतो, साहेब राम महतो, सुशील बेसरा, दया सागर महतो, शिव शंकर महतो, भैरव महतो, देव कुमार महतो, सागर महतो, निर्मल महतो, अंकुर महतो, योगेश्वर महतो, भक्त महतो, सुनील महतो, प्रदीप महतो, बिकल महतो, सुजित महतो, राजेश कुंभकार, दयामय महतो, राजेश महतो, सरोज महतो, लाल मोहन महतो, देवाशीष महतो, शांति राम महतो, भीष्म महतो,शरत महतो, सुशील महतो, दीपक महतो,प्रताप महतो, बाबूलाल महतो, देवाशीष महतो,खगेन महतो,दिव्येंदु महतो, छुटुलाल महतो, सुकुमार महतो व सैकत महतो आदि उपस्थित थे।





