शहीद रघुनाथ महतो की जयंती पर जेएलकेएम ने दी श्रद्धांजलि
Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पटमदा प्रखंड कमिटी के सदस्यों ने शुक्रवार को रांगाटांड़ स्थित प्रखंड कार्यालय में भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद रघुनाथ महतो की 287 वीं जयंती मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी।
पार्टी के जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो ने कहा कि चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अंग्रेजों के अत्याचार, शोषण और दमन के खिलाफ संघर्ष किया था और अपने प्राण की आहुति देकर स्वतन्त्रता की नींव रखी थी। इसके पहले कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें 23 मार्च को डुमरी विधायक जयराम महतो के हाथों बनडीह मोड़ में पार्टी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया।
मौके पर जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, फनि महतो, प्रखंड अध्यक्ष अनिल बास्के, प्रताप महतो, मृत्युंजय महतो, फुलचांद मुर्म, हांसु सहिस, बिकल महतो, सैकत महतो, कैलाश महतो, बिकास महतो, दयासागर महतो, साहेब राम महतो, प्रवीर महतो, भैरव महतो, सागर महतो, निर्मल महतो, प्रदीप महतो, अजय महतो, देव कुमार महतो, उत्तम महतो, योगेश्वर महतो, सुनील महतो व पंचानन महतो आदि उपस्थित थे।