जेएलकेएम ने पटमदा में श्राद्धकर्म हेतु किया आर्थिक सहयोग
Patamda : पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा गांव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से बुधवार को सलावत महतो को उनकी माता के स्व पुष्प महतो के श्राद्धकर्म हेतु आर्थिक सहयोग किया गया। इस संबंध में बांगुड़दा पंचायत के अध्यक्ष निर्मल महतो ने बताया कि बीते दिनों एक दुर्घटना में सलावत की माताजी का निधन हो गया था। आज दशकर्म के मौके पर शाम को उनके घर उपस्थित होकर पार्टी की पटमदा प्रखंड कमेटी की ओर से परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही दो मिनट का मौन रख कर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की गई।
मौके पर मुख्य रूप युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष प्रताप महतो, जिला प्रवक्ता फनी भूषण महतो, कृष्णा सहिस, निर्मल महतो, प्रवीर महतो, संतोष महतो, अंकुर व रमेश आदि उपस्थित रहे।





