जेएलकेएम के पटमदा प्रखंड सचिव मृत्युंजय महतो को पितृशोक
अनिल चंद्र महतो (फाइल फोटो)
Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के पटमदा प्रखंड सचिव मृत्युंजय महतो व सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन महतो के पिता अनिल चंद्र महतो का मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे बेलडीह स्थित अपने निवास स्थान में आकस्मिक निधन हो गया। वह करीब 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इस संबंध में मृत्युंजय ने बताया कि पिताजी को सांस की तकलीफ थी और वे जमशेदपुर के ही चिकित्सक से इलाज कराते हुए दवा ले रहे थे। सुबह उठकर नित्यकर्म करने के पश्चात मनपसंद नाश्ता करना चाहा तो काटिन बाजार छोटा भाई नाश्ता लाने गया और वहां से उसके लौटने के बाद बातचीत करते -करते बिना नाश्ता किए ही सांस रुक जाने से दम तोड़ दिया।
वह अपने पीछे पत्नी राय मोहिनी महतो व 4 पुत्रों में मदन मोहन महतो, मृत्युंजय महतो, चैतन महतो व विष्णुपद महतो के अलावा दो बेटियों काजल वाला महतो एवं सुलेखा महतो समेत भरा पूरा संसार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार दोपहर को गांव में ही कर दिया गया। मौके पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे विनोद स्वांसी, प्रखंड अध्यक्ष अनिल बास्के, जिला प्रवक्ता फनी महतो, प्रताप महतो, उत्तम महतो,निर्मल महतो, प्रवीर महतो, कृष्ण सहिस, फूलचांद मुर्मू समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।