गुरमा में झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने समर्थकों संग शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि
Patamda: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमा हाट मैदान में शुक्रवार को शहादत दिवस के मौके पर झामुमो नेता पिंटू दत्ता के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद निर्मल महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वीर शहीद निर्मल महतो व दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख कर भगवान से प्रार्थना की गई।
मौके पर मुख्य रूप से अर्जुन सोरेन, रूस धीवर, रवि धीवर, बुद्धेश्वर कुंडू, हरिपद सिंह, राजीव सिंह, सिधु महतो, प्रधान महतो, रजनी सिंह, उपेन महतो व शक्तिपद महतो आदि मौजूद थे।





