झामुमो ने पटमदा व बोड़ाम में दी शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि
Patamda: झामुमो के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को शहादत दिवस के मौके पर पटमदा के काटिन चौक व रांगाटांड़ स्थित वीर शहीद निर्मल महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो अमर रहे का नारा भी बुलंद किया।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, आनंदमय महतो, अश्विनी महतो, विश्वनाथ माझी, मंटू महतो व, चित्तरंजन कुंभकार, रामनाथ महतो, माणिक महतो एवं भाकपा के लोकल सचिव मनसाराम महतो आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर बोड़ाम बाजार में निर्मल महतो की मूर्ति पर प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो के नेतृत्व में छुटुलाल हांसदा, काजल सिंह, रतिरमण सिंह व श्यामसुंदर सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की जबकि जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक महतो के नेतृत्व में विनय मंडल, विद्याधर गोराई समेत कई लोग शामिल थे।





