डुमरिया में संजीव सरदार की जीत पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Dumaria: पोटका से संजीव सरदार की जीत की खुशी में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने रविवार को छोलागोड़ा में जश्न मनाया। छोलागोड़ा स्थित विधायक कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जमकर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने लड्डू का वितरण किया।
डुमरिया प्रखंड झामुमो कमिटी के अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रचार अभियान के दौरान कड़ी मेहनत की। खेत खलिहानों में जाकर हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियों को बताया। विधायक के रूप संजीव सरदार द्वारा किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने में सफल रहे। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ताओं के सामुहिक प्रयास से प्रखंड में बढ़त बनाने में सफल रहे। इसके लिए उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं और प्रखंड के मतदाताओं के प्रति आभार जताया। मौके पर प्रमुख गंगामनी हांसदा, जयपाल सिंह मुर्मू, भगत हांसदा, हाड़िराम मुर्मू, कालुराम गिरी, सरस्वती मार्डी, लखन मार्डी, नंदलाल हेंब्रम, पवन सामद व तपन कुंडू आदि उपस्थित थे।