झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन 4 नवम्बर को गालूडीह में, सांसद विजय हांसदा ने लिया तैयारी का जायजा

Jamshedpur: गांडेय से झामुमो की विधायक सह घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन 4 नवम्बर को गालूडीह आंचलिक फुटबॉल मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसकी तैयारी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरों पर की जा रही है। गालूडीह थाना क्षेत्र की 8 पंचायतों के प्रभारी सह राजमहल के सांसद विजय हांसदा और सह प्रभारी वरिष्ठ झामुमो नेता आस्तिक महतो ने रविवार को दौरा करते हुए तैयारी का जायजा लिया।
8 पंचायतों के कार्यकर्ताओं के साथ गालूडीह चौक स्थित झामुमो के चुनावी कार्यालय में आयोजित बैठक में सांसद विजय हांसदा ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा मुर्मू, पूर्व जिला पार्षद तुलसी वाला मुर्मू, पूर्व पार्षद स्वपन कुमार महतो, नकुल महतो, कालीपद गोराई व अशोक सिंह आदि मौजूद थे।





