हूल दिवस पर लावा में होंगे कई कार्यक्रम आयोजित, बैठक संपन्न
Patamda: पटमदा के जेबीसी मार्शल माडवा सालबनी की ओर से हर साल की भांति इस साल भी हूल दिवस (30 जून) के अवसर पर लावा टोला सालबनी में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां कमेटी की ओर से जोर शोर से शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी शामिल होंगे।
इस संबंध में बुधवार की रात को गांव में एक बैठक कालीपद सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। क्लब के अध्यक्ष कालीपद सोरेन ने बताया कि सुबह 8 बजे सिदो कान्हु के चित्र पर पूजा अर्चना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद माल्यार्पण हेतु सिदो कान्हु मोड़ पटमदा तक एक रैली निकाली जाएगी। तीन बजे से बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता व रात 8 बजे से संगीत कार्यक्रम का आयोजन होगा। जबकि रात साढ़े दस बजे से छह टीमों के बीच संथाली ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें पहला पुरस्कार 10 हजार, दूसरा 8 हजार, तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त करने वाले दोनों टीमों को 6-6 हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया जाएगा। जबकि बाकी दो टीमों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष कालीपद सोरेन, भानु हेंब्रम, सिजेन हेंब्रम, प्रशांत हांसदा, सुशांत हांसदा, विश्वजीत हेंब्रम, रवींद्र हेंब्रम, हाराधन हेंब्रम, छुटु माझी व गुरुपद हेंब्रम आदि शामिल थे।





