नूतनडीह स्कूल में खुले में बनता है बच्चों के लिए एमडीएम, जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने जताई चिंता
पटमदा के नूतनडीह स्कूल परिसर में ग्रामीणों से बात करते जेएलकेएम कार्यकर्ता
Patamda: काश्मार पंचायत अंतर्गत नूतनडीह गांव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को युवाओं के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय नूतनडीह में रसोई घर के निर्माण एवं जल मीनार की मरम्मत की मांग रखी गई।
जेएलकेएम के युवा नेता प्रताप महतो और राजेश कुंभकार ने कहा कि यहां स्कूल की शुरुआत से ही रसोईघर नहीं है, जिसके कारण खुले में बच्चों का भोजन बनाया जाता है, जो गंभीर मामला है। प्रताप महतो ने कहा कि इस मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे। स्कूल के वर्तमान शिक्षक ने बताया कि विद्यालय परिसर में जमीन कम होने के कारण रसोई घर नहीं बन पाया है। स्थानीय मुखिया ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द रसोई घर बनाया जाएगा।
मौके पर जेएलकेएम युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रताप महतो, वरीय उपाध्यक्ष राजेश कुंभकार, सूरज महतो, सुजय महतो, राहुल रजक, प्रशांत मांझी, सजल मांझी, उज्ज्वल मांझी, सुजीत मांझी, अभिषेक मांझी व सागर रूहिदास मौजूद थे।





