पटमदा के बेलटांड़ में गणेश पूजा को लेकर बैठक संपन्न

Patamda: युवा संस्कृतिक मंच पटमदा के बैनर तले लावा टोला बेलटांड़ में इस वर्ष भी धूमधाम से 27 अगस्त को गणेश पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में रविवार को बेलटांड़ स्थित बजरंगबली संकट मोचन मंदिर में महावीर महतो की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक आयोजित हुई।
इस दौरान भव्य मूर्ति एवं पूजा पंडाल बनाने, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने आदि विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से महासचिव विश्वामित्र दास, कोषाध्यक्ष परमेश्वर गोप, उपेन महतो, राहुल महतो, अजय मंडल, विकास महतो, अंकुर महतो, आशीष दास, प्रताप महतो, सनातन रजक एवं सौरव दास आदि मौजूद थे।




