बोड़ाम में तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत, एक दिन बाद तैरती मिली लाश
चंदन सिंह (फाइल फोटो)
Patamda: मंगलवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभादा गांव स्थित एक तालाब में सुबह करीब 7 बजे स्नान करने के लिए उतरे बेलडीह गांव निवासी चन्दन सिंह (50) की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया था। तालाब में 15 फीट तक गहरा पानी होने के कारण मंगलवार देर शाम तक शव को निकालना संभव नहीं हो पाया था। बोड़ाम थाना प्रभारी ने लाश को खोजने के लिए बुधवार को गोताखोर टीम को बुलाया था लेकिन उसके पहले ही सुबह तालाब में चंदन सिंह की तैरती लाश मिल गई।
इसकी सूचना बोड़ाम पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु एमजीएम अस्पताल भेज दिया और करीब 2 बजे तक परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी जानकी सिंह, तीन बेटियों एवं एक बेटा का रो- रो कर बुरा हाल था।





