झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में विधायक उमाकांत रजक ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Jamshedpur: घाटशिला विधानसभा उप चुनाव के झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने के लिए रविवार को चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आमडांगा, हेंदलजुड़ी और बनकाटी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
अभियान में शामिल रजक समाज के जिलाध्यक्ष सह वरिष्ठ झामुमो नेता अजय रजक ने बताया कि पूरे घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में लहर चल रही है और ग्रामीणों का अपार समर्थन उन्हें मिल रहा है। चुनाव में सोमेश की जीत सुनिश्चित है। जनसंपर्क अभियान में झामुमो के केंद्रीय सदस्य हीरालाल माझी, अशोक मुर्मू, मधुसूदन रजक, जयसिंह मुर्मू, जोग माझी, बुडान सोरेन, छोटू टुडू, धनंजय माझी, संजय रजक, सनत कुमार माझी, संजय सीट, पार्थ रजक, रवींद्र हांसदा, जिला कार्यालय सचिव प्रीतम हेंब्रम, गुरमीत गिल, स्वपन राय एवं डी राकेश राव आदि मौजूद थे।





