निर्मल जयंती : पटमदा-बोड़ाम में युवाओं ने लिया शहीद निर्मल दा के आदर्शों पर चलने का संकल्प

रांगाटांड़ में झामुमो ने दी निर्मल दा को श्रद्धांजलि
Patamda: झामुमो के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो के नेतृत्व में गुरुवार को पटमदा के रांगाटांड़ स्थित वीर शहीद निर्मल की प्रतिमा पर झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहे, झारखंड के मसीहा निर्मल दा अमर रहे के नारे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने कहा कि निर्मल दा युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और हमेशा रहेंगे। टुडू ने कहा कि निर्मल दा की कर्मभूमि पूरे कोल्हान का क्षेत्र रहा और पटमदा क्षेत्र से उनका विशेष लगाव था। इसलिए आज जयंती के दिन इस क्षेत्र के लोग उन्हें याद करते हुए नमन करते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को अपने हक व अधिकार के लिए निर्मल दा के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। मौके पर झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, सुजीत महतो, रामपद महतो, तपन महतो, मुखिया कानूराम बेसरा आदि मौजूद थे।

बोड़ाम में निर्मल की धरती को निर्मल बनाने का संकल्प
Patamda: झारखंड आंदोलन के प्रतीक वीर शहीद निर्मल दा की 75वीं जयंती पर बोड़ाम हाट तोला में उनकी प्रतिमा पर गुरुवार को माल्यार्पण किया गया। मौके पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो, बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चन्द्र महतो, जिला उपाध्यक्ष बुद्धेश्वर महतो, बोड़ाम युवा मोर्चा अध्यक्ष भैरव महतो, समाजसेवी हिमांशु महतो, शरत चंद्र महतो, अरुण गोप, जगदीश गोप, हरेन महतो, चित्त रंजन महतो, बाबलु स्वर्णकार व सपन प्रमाणिक आदि उपस्थित थे। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) नेता देवव्रत महतो ने कहा कि हमें निर्मल महतो जैसा बनना होगा। निर्मल की धरती को फिर से निर्मल बनाना है या खुद निर्मल हो जाना है।

जेएलकेएम ने पटमदा एवं बोड़ाम में निकाला जुलूस
Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से गुरुवार को झारखण्ड के मसीहा वीर शहीद निर्मल महतो के जन्म जयंती पर पटमदा प्रखंड के रांगाटांड़ से बनडीह मोड़, काटिन चौक, माहलीपाड़ा-कमलपुर होते हुए लोवाडीह तक विभिन्न चौक एवं बोड़ाम प्रखंड के बोड़ाम बाजार में स्थित शहीद निर्मल महतो की मूर्ति पर पुष्प अर्पित और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभी कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहे का नारा लगा कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर केंदीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो,जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, जिला प्रवक्ता फनी महतो, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अनिल बास्के, मृत्युंजय महतो, साहेब राम महतो, सुभाष चन्द्र महतो, अजित महतो, बुद्धेश्वर महतो, शिव शंकर महतो, भैरव महतो, दया सागर महतो, पांडव महतो, तरणी महतो, निर्मल महतो, सुनील कुमार महतो, कृष्ण सहिस, सागर महतो, काली राम महतो, योगेश्वर महतो, लाल मोहन महतो, प्रदीप महतो, प्रताप कुमार, शंभू महतो,अंकुर महतो, बिकल महतो, अंकन महतो, संतोष महतो, सुभाष महतो, भक्त महतो, सुकुमार महतो, अमित महतो, दयामय महतो, सृष्टिधर महतो, युधिष्ठिर महतो, रथु महतो, फुलचांद महतो, हाराधन महतो, सोमनाथ महतो, वृहस्पति महतो, बारिद वरण कोड़ा, अश्विनी महतो, विष्णु महतो, बीरबल राजवार, श्रावण राजवार, सीताराम राजवार, हाराधन राजवार, लम्बोदर राजवार, उदय राजवार, संजीत राजवार, मंगल महतो, राखहरि महतो, नरहरी सिंह, बंकिम महतो, लालटु कुमार, भैरव महतो, हिमांशु महतो, शरत चन्द्र महतो, अरूण गोप, हरेन महतो, चित्तरंजन महतो, बाबलू कुमार एवं सपन प्रमाणिक आदि शामिल थे।

जिला पार्षद खगेन महतो ने किया खिचड़ी का वितरण
Patamda: झारखंड की माटी के लाल, महान आंदोलनकारी एवं अमर वीर शहीद निर्मल महतो जी की जयंती के मौके पर पटमदा उत्तरी के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो की ओर से गुरुवार को कमलपुर पंचायत के तीन सीमा मोड़ (चड़कपाथर माहलीपाड़ा, तिलाबनी) में खिचड़ी वितरण किया गया। इससे पूर्व समीर महतो, बिंदुवाला महतो, विकल महतो, बारिद वरण कोड़ा मुदी, अंकन महतो, श्रावन राजवाड़, बकिम महतो, राखोहरि महतो, विभूति महतो, बीरबल राजवाड़, सुनील महतो, धनंजय महतो, गंगाधर महतो, नेपाली महती, उत्तम महतो, जीतू लाया समेत उपस्थित लोगों ने निर्मल दा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।





