निर्मल दा झारखंडियों के सच्चे हितैषी थे: महाबीर मुर्मू
Jamshedpur : गुरुवार को जमशेदपुर के परसुडीह स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सह आंदोलनकारी नेता वीर शहीद निर्मल महतो जी की 75 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू ने वीर शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
महाबीर मुर्मू ने कहा कि निर्मल दादा हमेशा झारखंड और झारखंडियों के हित के बारे में सोचते थे, गरीबों के मसीहा थे। वीर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत ने झारखंड आन्दोलन को गति देने का काम किया, जिसका परिणाम आज झारखंड राज्य अलग हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड सचिव जगत मार्डी, मिथुन चक्रवर्ती, मनोज ना, अभिषेक सिंह, देवजीत मुखर्जी, मुखिया मायावती टुडू, गोकुल मार्डी, उत्तम टुडू, गणेश माझी, संटू लोहार, अजय सिंह, अहला हांसदा, मनोज तांती, करण कालिंदी, अजय सिंह, पप्पू रजक एवं कौशल्या टुडू आदि उपस्थित थे।


