भूला में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, दिघी टैलेंट को 20 रन से हराकर बामनी की टीम बनी चैंपियन

Patamda: बोड़ाम प्रखंड के दिघी भूला उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को दिघी टैलेंट क्रिकेट टीम की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दिघी टैलेंट और बामनी क्रिकेट टीम के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बामनी क्रिकेट टीम ने 5 ओवर में 1 विकेट खो कर 82 रन बनाई। जवाबी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी दिघी टैलेंट ने 5 ओवर में 6 विकेट खो कर 62 रन ही बना सकी।
बामनी क्रिकेट टीम 20 रन से जीत कर चैंपियन बनी। विजेता बामनी क्रिकेट टीम को 4 हजार और उपविजेता दिघी टैलेंट को 3 हजार रुपए देकर कमिटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में गंगाधर, अजय, प्रसेनजीत, मुकेश, मंटू, सौरिश, बुधेश्वर, विजय, झंटू, मिथुन व श्यामापद आदि का अहम योगदान रहा।




