पटमदा के दगड़ीगोड़ा में पुलिस ने 5 दिनों से लापता व्यक्ति का शव किया बरामद
Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिड़रा पंचायत के दगड़ीगोड़ा गांव स्थित एक तालाब (लाया गाड़िया) से पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। उसकी पहचान दगड़ीगोड़ा निवासी अश्विनी महतो (42 वर्ष) के रूप में हुई है जो पिछले गुरुवार की शाम से अपने घर से लापता हो गया था। उपमुखिया गोपाल गोराई ने बताया कि वह पिछले गुरुवार की शाम को जमशेदपुर से लौटने के बाद अपने घर से काटिन के लिए निकला था। फिर घर नहीं लौटने पर शुक्रवार को उसके पिता परेश महतो ने कमलपुर थाना में उसकी गुमशुदगी से संबंधित एक सनहा दर्ज कराया था।
वह जमशेदपुर में किसी दवा कंपनी में काम करता था। घर में वह अपने पिता के साथ ही पिछले 3 माह से रह रहा था जबकि उसकी पत्नी अपने एक 4 वर्षीय बेटे को लेकर मायके चली गई है। घटना की सूचना पाकर मंगलवार को दोपहर 2 बजे पहुंची। मंगलवार को सुबह तालाब में उसके शव को तैरते देख एक महिला ने ग्रामीणों को जानकारी दी और उसके बाद सूचना पुलिस तक पहुंची। दोपहर तक तालाब से पांच दिनों पुरानी सड़ा गला शव बरामद किया गया है जिसे पुलिस ने छानबीन के बाद किसी तरह की आपत्ति नहीं होने पर दफनाने का निर्देश दिया। दोपहर के बाद शव को दफना दिया गया।





