सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराकर पूजा स्पोर्टिंग ने जीता खिताब
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा- कंदरूजोना शिमलतल स्थित मैदान में शुक्रवार को एक दिवसीय ग्रीसन ट्रॉफी 2026 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 16 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सीडीएफसी छोलागोड़ा और पूजा स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए सीडीएफसी छोलागोड़ा को एक गोल से हराकर पूजा स्पोर्टिंग ने 60 हजार की राशि व एक ट्रॉफी जीत लिया। उपविजेता छोलागोड़ा को 40 हजार रुपए व एक ट्रॉफी का पुरस्कार मिला।
सेमीफाइनल में पराजित दोनों टीमों राकेश स्पोर्टिग और बीएसटी डूंगरीडीह को 20 – 20 हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में बोड़ाम के पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वपन कुमार महतो, भूला पंचायत के मुखिया मंगल सिंह, दिघी- भूला हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार, उपमुखिया प्रतिनिधि संजय गोराई और बासुदेव महतो बतौर अतिथि शिरकत की। मैन ऑफ द सीरीज के रूप में सुन्दर बेसरा को एक टी शर्ट और ट्राउजर, बेस्ट डिफेंस पागलू मुर्मू को टी शर्ट तथा बेस्ट गोलकीपर राकेश मांडी को देवाशीष की ओर से नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निताई चन्द्र गोराई, दयाल सिंह, मनोज महतो, लालटु महतो, विकास सिंह, देवाशीष महतो, प्रदीप, बासु कर्मकार, देवेन महतो, भास्कर सिंह, मनबोध महतो एवं छबि सिंह आदि का सक्रिय योगदान रहा।





