राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चल रही तैयारी, 22 को करनडीह चौक से प्रसाद होटल खासमहल तक हटेगा अतिक्रमण
Jamshedpur: करनडीह चौक से लेकर प्रसाद होटल खासमहल में नीचे तक अवैध अतिक्रमण को जल्द हटाया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम जमशेदपुर की ओर से आदेश निकाला गया कि करनडीह चौक से प्रसाद होटल खासमहल तक जितने भी अवैध अतिक्रमण हैं, उन सभी को हटाना है। इस आशय का आदेश जमशेदपुर सीओ को दिया गया है।
29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होने वाला है। इसके चलते अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा की गई है। इस मामले की जानकारी सभी अतिक्रमणकारियों को टेम्पो में लाउडस्पीकर बांधकर शुक्रवार को घोषणा कर दी गई। बताया गया कि सभी अपना अतिक्रमण 22 दिसंबर तक हटा लें, अन्यथा इसके बाद उसे तोड़ दिया जाएगा। साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





