एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में स्थानीय जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति

Patamda: राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत छात्राओं ने शुक्रवार को स्थानीय नृत्य की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में 9बी की छात्राएं सोनामुनी मुर्मू, संगीता हांसदा, पूर्णिमा बेसरा, सुमिता हांसदा और 12ए की छात्राएं विलासी हांसदा कुनामी मुर्मू, वीणापानि ने भाग लिया। नृत्य के माध्यम से छात्राओं ने जनजातीय गौरव को प्रदर्शित किया और सभी विद्यार्थियों को इसके महत्व के बारे में बताया।
कार्यक्रम को देखने पहुंचे सेवानिवृत शिक्षक शरत सिंह सरदार, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा एवं अन्य अभिभावकों ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय संस्कृति में स्थानीय नृत्य का महत्वपूर्ण स्थान है। जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम है जो लोगों को जनजातीय संस्कृति के बारे में जागरूक करने में मदद करेगा। सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में अनीता मुर्मू, कौशलेंद्र कुमार सिंह, मिताली बासु, श्रीमंत प्रमाणिक, अनुपम नंदी,राजकुमार महतो व गणेश महतो का योगदान रहा।





